फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘केलवा के पाट पर उगले सुरज मल झांकी...’

Thu, 19 Nov 2015 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छठ पूजा का व्रत पारण करने के लिए बुधवार तड़के घाटों के किनारे महिलाओं ने वेदी पर छठ मइया की पूजा अर्चना कर उगते सूर्य को दूध और जल से अर्घ्य देकर बाल बच्चों की सलामती की दुआ मांगी।
विज्ञापन


‘केलवा के पाट पर उगले सुरज मल झांकी’ और ‘सेविले चरन तोहार हे छठी मइया’ गीत गाते हुए महिलाएं घाटों पर पहुंच रही थीं। महिलाओं के साथ सिर पर डाला रखकर ढोल की थाप पर नाचते-गाते परिजन भी घाट पर पहुंचे।

इस दौरान पनकी, अर्मापुर, सीटीआई और साकेत नगर नहर सहित शास्त्रीनगर सेंट्रल पार्क, छोटा सेंट्रल पार्क, जेटू पार्क विजय नगर, आनंदराय पार्क शास्त्री नगर, लाजपत नगर, चकेरी शंकरपुर तालाब और नसीमाबाद में बने कृत्रिम तालाबों में छठ मइया की पूजा अर्चना कर कोसी भरी गई।
विज्ञापन


महिलाओं ने फल, फूल, ठेकुआ, पुआ, पूड़ी और पूजा सामग्री से भरा सूप लेकर सूर्य की आराधना की। इसके बाद सूप लेकर नहर में उतरकर अर्घ्य पूजा पूरी की।

व्रत पारण कराने के लिए परिजनों ने अर्घ्य के लिए दूध और जल की धार भी डाली। इसके बाद घर लौटकर महिलाओं ने बड़े-बुजुर्गों के पैर छूकर आशीष लिया और अदरक व गुड़ खाकर व्रत का पारण किया। पारण के बाद घरों में प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें