फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बाहर दें....श्याम नगर चौकी का दरोगा पांच हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

विज्ञापन
आरोपी दरोगा अजय शर्मा। - फोटो : पुलिस
विज्ञापन
कानपुर। एंटी करप्शन की टीम ने चकेरी थाने के श्यामनगर चौकी के दरोगा अजय शर्मा को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। उनके खिलाफ वाहन स्वामी ने सड़क हादसे में रिपोर्ट लगाने के नाम पर रुपये मांगने की शिकायत की थी, जिसके बाद एंटी करप्शन की टीम सक्रिय हुई और टाटमिल चौराहे पर जाल बिछाकर दरोगा को दबोच लिया गया। टीम उसे गिरफ्तार कर अपने साथ पूछताछ के लिए लखनऊ ले गई है।
विज्ञापन

तीन अप्रैल को श्याम नगर पीएसी मोड़ बाईपास पर तेज रफ्तार डंपर ने गोरखपुर के गगहा करवल निवासी शिवकुमार को कुचल दिया था। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला, जबकि पुलिस ने डंपर को पकड़ कर सीज कर दिया था। शिवकुमार की मौत पर पत्नी रुकमणि ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना की जांच श्यामनगर चौकी के दरोगा अजय शर्मा कर रहे थे। डंपर मालिक का आरोप है कि दरोगा ने रिपोर्ट लगाने के नाम पर पांच हजार रुपये की मांग करने के साथ ही परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी। उन्होंने इसकी जानकारी एंटी करप्शन की टीम को दे दी।

एंटी करप्शन टीम ने डंपर मालिक के साथ मिलकर दरोगा अजय शर्मा को कहीं बुलाने की योजना बनाई। डंपर मालिक ने जब दरोगा से मिलने को कहा तो उसने टाटमिल चौराहा स्थिति एक दुकान पर बुलाया। टीम ने उन्हें पांच सौ रुपये के दस नोटों पर केमिकल लगाकर दिए। टीम ने उसी केमिकल का सैंपल भी ले लिया। डंपर मालिक के पहुंचते ही अजय शर्मा ने रुपये के बारे में पूछा। उन्हाेंने जेब से रुपये निकाले और दरोगा को पकड़ा दिया। दरोगा रुपये गिनकर जैसे ही पैंट की जेब में रखने लगा, तभी पहले से मुस्तैद एंटी करप्शन टीम ने उसे दबोच लिया। उसके हाथ मौके पर धुलवाए गए। नोटों और हाथोंं पर लगे केमिकल के मिलान के बाद दरोगा को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें