फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शन और विचारधारा है गीता ः कलराज

Sun, 07 Feb 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गीता एक दर्शन और विचारधारा है। यह विचार किदवईनगर स्थित बृहस्पति महिला कालेज में ‘गीता मेला’ के शुभारंभ अवसर केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कही।
विज्ञापन


इससे पूर्व हवन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री के अलावा डॉ उषा रत्नाकर शुक्ल, डॉ रत्नाकर शुक्ल, शाश्वत रत्नाकर, प्रियम एस शुक्ल, डॉ सौमिनी सिंह आदि ने भाग लिया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर पूर्व मेयर रवींद्र पाटनी, राधेश्याम पांडे, शैलेंद्र शुक्ला, राकेश तिवारी, डॉ नीता अग्निहोत्री, प्रवीण, डॉ ममता मौजूद रहे।

एस्पायर देगा तकनीकी प्रशिक्षण
कानपुर। केंद्रीय लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योग मंत्रालय 10 वीं तक पास युवकों को तकनीकी प्रशिक्षण देगा। केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने बताया कि जिस तरह से आईटीआई काम करता है, यह उसी तरह यह काम करेगा। जिसे एस्पायर (एकेडेमिक सपोर्ट प्रोग्राम इंस्पायरिंग रेनाइसेंस एजूकेशन) के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन


यहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि यह सब मोदी सरकार की स्टार्टअप योजना के तहत किया जा रहा है। इसकी जानकारी लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योग विभाग से ली जा सकती है।

नगर आगमन पर हुआ स्वागत
कानपुर। केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र के नगर आगमन पर भाजपाइयों ने जाजमऊ पुल पर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को यूपी 17 के लिए संगठन स्तर पर तैयार रहने को कहा।
विज्ञापन


दिल्ली से लखनऊ पहुंचे कलराज मिश्र कुछ देर साक्षी महाराज के राजधानी स्थित कार्यालय में रुकने के बाद सीधे सड़क मार्ग से महानगर पहुंचे।

उनका स्वागत करने वालों में क्षेत्रीय अध्यक्ष बालचंद्र मिश्र, महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, विधायक सलिल विश्नोई सत्यदेव पचौरी, रघुनंदन भदौरिया, नीलिमा कटियार, ओमप्रकाश, सुरेश अवस्थी, भूपेंद्र त्रिपाठी, अनूप अवस्थी, अनूप तिवारी, अतुल मिश्र, सत्येंद्र, रचित, मलखान, सुमित सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें