कानपुर। उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से चार और पांच अप्रैल को हापुड़ में राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें कानपुर की टीम की महिला खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर टीम को उपविजेता बनाया।
प्रतियोगिता में पलक शुक्ला ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, भानु गौतम ने 75 किलोग्राम वर्ग में बेहतरीन पंच लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, अमूल्य केसरवानी ने 57 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक अर्जित किया। इन उपलब्धियों के साथ कानपुर की टीम प्रतियोगिता की उपविजेता बनी। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम मिश्रा, सचिव संजीव दीक्षित, कोषाध्यक्ष हसन रजा जैदी, स्वामी बाजपेई, संदीप कुमार, शैलेंद्र सिंह, रवि कठेरिया, राहुल शर्मा, रक्षा दीक्षित आदि ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। (संवाद)