फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसए में रैगिंग: आठ बजे के बाद हॉस्टल से बाहर नहीं निकल पाएंगी छात्राएं, होंगे ये बड़े बदलाव

Fri, 06 Sep 2019 01:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएसए विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) के बीएससी होमसाइंस प्रथम वर्ष की छात्रा के छत से कूदने के बाद से प्रशासन सख्त हो गया है। प्रशासन ने रात आठ बजे के बाद छात्राओं के हॉस्टल से बाहर निकलने और छत पर जाने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


छत का गेट हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है। छत और गैलरी पर तारबंदी की तैयारी की जा रही है। बुधवार को रैंगिंग से तंग आकर शिवली निवासी सीएसए में छात्रा दिव्या कमल छत से कूद गई थी। गंभीर रूप से घायल छात्रा को हैलट में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

छात्रा को देखने पहुंचे कुलपति, वार्डन और सांसद, सीएसए में गम का माहौल  

छात्रा के भाई सौरभ कुमार ने रैगिंग और अन्य धाराओं में रिपोर्ट लिखवाई है। इसके बाद से सीएसए संस्थान में सुरक्षा को लेकर सख्ती कर दी गई है। रैंगिंग का आरोप लगने के बाद विवि प्रशासन आंतरिक जांच भी कर रहा है। कई छात्राओं से पूछताछ की जा रही है। 

हैलट में भर्ती छात्रा को देखने के लिए यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. सुशील सोलोमन, डीन प्रो. हरीश प्रताप सिंह पहुंचे। दो दिन की छुट्टी के बाद गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन डॉ. मिथलेश वर्मा भी लौट आईं हैं। उन्होंने भी हैलट जाकर छात्रा का हाल चाल जाना, साथ ही परिजनों को पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद की। अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले भी हैलट पहुंचे। छात्रा के परिजनों को निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया।

छात्रा दिव्या के छत से गिरने के बाद सीएसए में गम का माहौल है। छात्राओं का कहना है कि दिव्या बेहद खुशमिजाज और सुलझी हुई है। छात्राओं ने उसके सकुशल होने की प्रार्थना की।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें