कानपुर में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) के बीएससी होमसाइंस प्रथम वर्ष की छात्रा के छत से कूदने के बाद से प्रशासन सख्त हो गया है। प्रशासन ने रात आठ बजे के बाद छात्राओं के हॉस्टल से बाहर निकलने और छत पर जाने पर रोक लगा दी है।
छत का गेट हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है। छत और गैलरी पर तारबंदी की तैयारी की जा रही है। बुधवार को रैंगिंग से तंग आकर शिवली निवासी सीएसए में छात्रा दिव्या कमल छत से कूद गई थी। गंभीर रूप से घायल छात्रा को हैलट में भर्ती कराया गया।