आखिरकार वो समय आ ही गया जिसका आप सभी को बेसब्री से इंतजार था। जी हां, अभी तक जिनके गानें आप गुनगुनाते थे। जिनके लिखे डायलॉग आप फिल्मों में देखते और सुनते थे। आज उन्हीं सॉन्ग, डायलॉग व स्क्रिप्ट राइटर मनोज मुंतशिर के आपका आमना-सामना होगा। ये मौका मिलेगा अमर उजाला की खास प्रस्तुति ‘मनोज मुंतशिर की मास्टर्स कलास’ में।
रविवार को कानपुर के रागेंद्र स्वरूप ऑडिटोरियम में शाम 4 बजे से शुरू होने वाले इस खास आयोजन में बात होगी तो फिल्मों की। कहानियों की और गानों की। अरे रूकिए फिल्म अभी बाकी है... क्योंकि इन सबके बीच मनोज के लिखे गानों से मचेगा धमाल। मनोज मुंतशिर के बैंड का होगा खास परफॉरमेंस। परफॉरमेंस भी ऐसी जिसकी डिमांड आप खुद करेंगे। तो तैयार हो जाइए मनोज मुंतशिर की मास्टर्स क्लास के लिए। तैयार कर लिजिए अपने सवाल और गानों की लिस्ट जिसे आप मनोज के सामने रखेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सतीश महाना होंगे। इस खास कार्यक्रम के टाइटिल स्पांसर वीरेंद्र स्वरुप एजुकेशनल ट्रस्ट, टीवी पार्टनर जेएमडी टीवी और रेडियो पार्टनर रेड एफएम है।