फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लड़की के इतने प्रेमी, शादी से एक दिन पहले पत्थर से कूंच कर हुई थी हत्या, हर रोज हो रहे नए खुलासे

Wed, 22 May 2019 04:45 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
शादी से एक दिन पहले हुई थी युवती की हत्या (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
प्यार के मकड़जाल में पुलिस ऐसी उलझी है कि एक महीने से ज्यादा का समय हो गया लेकिन दो हत्याओं का खुलासा अभी तक नहीं कर सकी। बिठूर में जिस युवती की हत्या हुई उसकी 11 युवकों से बात होती थी, इसी तरह ग्वालटोली का जो युवक मारा गया, उसकी 13 लड़कियों से दोस्ती थी।




 
विज्ञापन

ऑनर किलिंग से शुरू हुई जांच युवती के दोस्तों पर टिकी

2 of 6
शादी के एक दिन पहले युवती की निर्मम हत्या (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
दोनों हत्याओं में पुलिस ने सवा सौ से भी अधिक लोगों से पूछताछ की लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। सर्विलांस, डाटा फिल्टरेशन जैसी सारी तकनीकें फेल साबित हुईं, पुलिस चकराकर रह गई है। बिठूर नारामऊ निवासी एक युवती की 16 अप्रैल की रात पत्थर से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई थी। शव अगली सुबह दलहन संस्थान के नए परिसर को जाने वाले लिंक रोड पर पड़ा मिला था। मामले में पिता ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

 
विज्ञापन

हत्यारों के बारे में सूचना देने वाले को इनाम देने की बात लिखी है

3 of 6
शादी के एक दिन पहले युवती की निर्मम हत्या (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
ऑनर किलिंग के चलते युवती की हत्या मानकर पुलिस ने जांच शुरू की। वजह भी थी, क्योंकि परिजनों ने युवती घर से गायब होने की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। पुलिस ने युवती की मां-पिता, भाई, बड़ी बहन सभी से पूछताछ की। इसके बाद युवती की कॉल डिटेल खंगाली तो अफसरों को आशंका कमजोर पड़ गई।

 

4 of 6
घटना स्थल की तस्वीर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पता चला कि उसकी दोस्ती गांव से लेकर कल्याणपुर तक के कई युवकों से थी। युवकों से घंटों मोबाइल पर बात होती थी। कॉल डिटेल में 11 युवकों से दोस्ती की बात सामने आई। गूबा गार्डन कल्याणपुर में रहने वाले एक प्रापर्टी डीलर, नारामऊ के दो युवकों समेत युवती के सभी दोस्तों और परिजनों समेत 47 लोगों से पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन कोई ठोेस सुराग नहीं हाथ लगा।

 
विज्ञापन

5 of 6
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
टॉवर डाटा फिल्टरेशन से भी नहीं लगा सुराग
घटनास्थल के आसपास लगे तीन मोबाइल टॉवरों के दो लाख से अधिक नंबरों को पुलिस ने छांटा। घटना के समय आसपास एक्टिव रहे 287 नंबरों पर काम भी किया। मामले की जांच टीम में शामिल एक अफसर का कहना है कि तीनों टॉवर कल्याणपुर और नारामऊ के बीच हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घटना के बाद लगी भीड़ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
हाइवे भी इसकी रेंज में आता है। इस कारण यहां के भी नंबर कैच कर रहा है। इसके चलते डाटा फिल्टरेशन तकनीक कारगर साबित नहीं हो रही। इसलिए मुखबिरों के साथ ही गांव वालों की मदद लेने का फैसला लिया गया। इलाके में पोस्टर चस्पा कराए गए, जिसमें हत्यारों के बारे में सूचना देने वाले को इनाम देने की बात लिखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें