फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कों की इन 10 हरकतों से चिढ़ जाती हैं लड़कियां, आप भी जानें

Wed, 18 Jul 2018 02:18 PM IST
शिखा पाण्डेय, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
1 of 13
डेमो पिक
क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि लड़कियों को लड़कों की कौन सी बात पसंद है और कौन नापसंद। इसका जवाब अगर न में हैं तो सतर्क हो जाएं और पढ़ें ये खबर।


आगे की स्लाइड में पढ़ें- किन बातों से चिढ़ जाती हैं लड़कियां... 
विज्ञापन

2 of 13
डेमो पिक
रिश्ता प्यार का हो या शादी का शुरुआत में तो पार्टनर की हर बात अच्छी लगती है। कुछ समय बीतने के बाद ही छोटी-छोटी बातें बड़े झगड़ों का कारण बन जाती हैं। कभी आपने सोचा है कि एेसा क्यों होता है? दरअसल अपने पार्टनर के साथ कुछ समय बिताने के बाद ही आप समझ पाते हैं कि पार्टनर की अच्छी और बुरी आदतें क्या हैं और हमें उनकी किन बातों से चिढ़ होती है। इस संबंध में हमने 10 लड़कियों से बातचीत की जिसके बाद उन्होंने ये अनुभव साझा किए। 

आगे की स्लाइड में पढ़ें- हूं, हां में ना दे पार्टनर को जवाब...
विज्ञापन

3 of 13
डेमो पिक
अगर लड़की आपसे कोई बात पूछने के लिए बड़ा सा मैसेज लिखकर भेजती है और आप उसे हूं, हां, नहीं में ही जवाब देते हैं तो अक्सर वो चिढ़ जाती हैं। 
 
आगे की स्लाइड में पढ़ें- दूसरी लड़की से ना करें पार्टनर की तुलना...

4 of 13
डेमो पिक
लड़की की ड्रेस सेंस की तुलना अगर लड़का किसी दूसरी लड़की से कर दे तो ये बात उन्हें सबसे ज्यादा खराब लगती है। यह बात लड़कियों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आती कि उसका पार्टनर किसी दूसरी लड़की से उनकी तुलना करे। 
 
आगे की स्लाइड में पढ़ें- पार्टनर की हर बात में दिखाएं दिलचस्पी...
 
विज्ञापन

5 of 13
डेमो पिक
जब किसी बात में लड़कों की दिलचस्पी नहीं होती है तो वे ये दिखाने की कोशिश करते हैं कि वे सुन रहे हैं, पर असल में उनका ध्यान कहीं और ही होता है। लेकिन लड़के इस बात से अनजान होते हैं कि उनकी इस हरकत को पलक झपकते ही लड़कियां पकड़ लेती हैं और गुस्सा हो सकती हैं। 
 
आगे की स्लाइड में पढ़ें- लड़कों के झूठ को पकड़ लेती हैं...
विज्ञापन

6 of 13
डेमो पिक
लड़के अक्सर छोटी-छोटी बातों पर बड़ी ही चालाकी से झूठ बोल देते हैं लेकिन लड़कियों को सीख देते हैं कि स्थिति कैसी भी हो हमेशा सच ही बोलो। दूसरों को सीख दें और खुद उसके विपरीत करने वाले लड़कों से चिढ़ जाती हैं लड़कियां। 
 
आगे की स्लाइड में पढ़ें- लेट होना बन जाता है झगड़े का विषय...
विज्ञापन

7 of 13
डेमो पिक
लड़के खुद कभी समय पर नहीं आते और लड़की एक बार देर से आए तो उसपर लंबे-चौड़े ताने सुनाने वाले लड़कों से चिढ़ती हैं लड़कियां। 

आगे की स्लाइड में पढ़ें- डॉमिनेटिंग नेचर से चिढ़ती हैं लड़कियां...

8 of 13
डेमो पिक
कुछ लड़के पब्लिक प्लेस में अपनी गर्लफ्रेंड से आगे चलने लगते हैं और सोचते हैं कि लड़की उन्हें फॉलो करे। उनकी इस हरकत व सोच से लड़कियां चिढ़ जाती हैं। 

आगे की स्लाइड में पढ़ें- फेंकू लड़कों से चिढ़ती हैं लड़कियां...

9 of 13
डेमो पिक
अक्सर देखने में आता है कि लड़के अपनी पहुंच से बढ़कर बातें करना शुरू कर देते हैं। उनको लगता है कि लड़की उनकी इस बात से प्रभावित हो रही है लेकिन ये लड़कों की सबसे बड़ी गलतफहमी होती है। लड़कों के ओवर रिएक्ट को लड़कियां तुरंत ही पकड़ लेती हैं। 

आगे की स्लाइड में पढ़ें- सीरियस बातों के बीच ना करें मजाक...

10 of 13
डेमो पिक
सीरियस बातों के बीच अचानक मजाक करने वाले लड़के लड़कियों की हिट लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। अपनी खास बातें शेयर करना तो दूर लड़कियां एेसे लड़कों से बात तक करना पसंद नहीं करती हैं। 

आगे की स्लाइड में पढ़ें- अपनी गलती छिपाने के लिए... 

11 of 13
डेमो पिक
अक्सर लड़के अपनी गलती छिपाने के लिए अचानक टॉपिक बदल देते हैं। उनकी इस हरकत को लड़कियां तुरंत समझ जाती हैं। एेसी आदतों वाले लड़कों से लड़कियां दूरियां बनाना शुरू कर देती हैं। 

आगे की स्लाइड में पढ़ें- इस मिजाज के लड़कों से दूर भागती हैं लड़कियां...

12 of 13
डेमो पिक
शक्की मिजाज वाले लड़कों से लड़कियां बहुत चिढ़ती हैं। उनसे दोस्ती करना तो दूर बात करना तक पसंद नहीं करती हैं। 

आगे की स्लाइड में पढ़ें- हर बात में रोक-टोक अच्छी नहीं... 
विज्ञापन

13 of 13
डेमो पिक
लड़की किससे बात करे और किससे न करे इस पर टोकने वाले लड़के उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आते। इस तरह की आदत वाले लड़कों से अक्सर दूर भागती हैं लड़कियां। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें