प्रदेश सरकार की मंशा को देखते हुए नगर विकास विभाग अयोध्या,चित्रकूट समेत चार धार्मिक स्थलों के विकास के लिए एक्शन प्लान तैयार कर रहा है। अन्य दो धार्मिक स्थलों में विंध्याचल व मथुरा शामिल हैं। इन स्थलों पर अवस्थापना सुविधाओं के अलावा तीर्थयात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर प्लान तैयार किया जा रहा है। खास बात यह कि चारों धार्मिक स्थलों के विकास का खाका एक ही आर्किटेक्ट से तैयार कराया जाएगा। अगले तीन महीने में एक्शन प्लान तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 4
चित्रकूट
मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक अयोध्या, मथुरा, चित्रकूट और विंध्याचल के विकास का खाका तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है। नगर विकास विभाग ने चारों धार्मिक स्थलों से जुड़े शहरी क्षेत्रों के विकास को लेकर ‘एक्शन प्लान’ तैयार कराने की कवायद शुरू कर दिया है। इसके तहत इन स्थलों से जुड़े शहरी क्षेत्रों के विकास के खाका तो तैयार ही किया जाएगा, साथ ही तीर्थयात्रियों की जरूरत के मुताबिक सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। चारों शहरों के विकास की जिम्मेदारी संभालने वाले नगर विकास विभाग ने तकनीकी मदद के लिए ‘क्षेत्रीय शहरी एवं पर्यावरण अध्ययन केन्द्र’ (आरसीयूईएस) को नोडल एंजेंसी नामित किया गया है।
विज्ञापन
3 of 4
अयोध्या
एक्शन प्लान के तहत होंगे ये प्रमुख कार्य
- शहर की सड़कों का सुदृढ़ीकरण
- मार्ग प्रकाश की समुचित व्यवस्था
- धार्मिक कुंड, तालाबों का जीर्णोद्धार
- मंदिरों में से निकले वाले कूड़ा-कचरा का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण
- जल निकासी और पेयजल की उत्तम व्यवस्था
- शहरों की सफाई का बेहतर प्रबंध
तीर्थ यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
एक्शन प्लान में तीर्थ यात्रियों को बेहतर सुविधा को शामिल किया जाएगा। इसके तहत इन शहरों में पहले से मौजूद धर्मशालाओं को सुदृढ़ किया जाएगा इसके अलावा नये धर्मशालाओं के साथ ही शौचालय और स्नानागार की व्यवस्था की जाएगी। तीर्थयात्रियों को पैदल चलने केलिए सुगम पुटपाथ होगा। इनकेआवमगन के लिए शहरों में बैटरी रिक्शा जैसे अन्य छोटे वाहनों के संचालन की भी व्यवस्था की जाएगी।