फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट के लिए लड़कियों का हंगामा

Thu, 08 Oct 2015 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत - दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच के टिकटों के लिए आईसीआईसीआई बैंक की शाखाओं के बाहर लड़कियों ने हंगामा किया। बुधवार को गर्ल्स गैलरी की टिकट बंटनी थी। सुबह से ही बैंक की शाखाओं के बाहर लड़कियों की लाइनें लगी थी। बाद में उन्हें पता चला कि टिकट नहीं आए हैं, तो हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़कियों को शांत कराया।
विज्ञापन


गर्ल्स गैलरी के टिकट 40 मिनट में खत्म
गर्ल्स गैलरी के 100 रुपये वाले टिकटों की बिक्री बुधवार को आईसीआईसीआई बैंक की 8 ब्रांचों की जगह सिर्फ तीन में ही हुई। यहां मात्र 40 मिनट में ही सारे टिकट बिक गए। बैंक की ओर से कहा गया कि स्वरूप नगर, विकास नगर और जेएस टावर मालरोड ब्रांच को 50-50 टिकट दिए गए थे, जो आधे घंटे में ही बंट गए।

यूपीसीए डायरेक्टर एसके अग्रवाल का कहना है कि कम टिकट होने की वजह से जल्दी खत्म हो गए। हमें लग रहा था कि गर्ल्स गैलरी के टिकट जल्द नहीं बिकते हैं।

टिकट बिक्री में अराजकता पर सुनवाई आज
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच क्रिकेट मैच के टिकट बिक्री में अराजकता पर स्पेशल सीजेएम गगन भारती की कोर्ट में पुलिस ने रिपोर्ट दाखिल नहीं की है। कोर्ट ने गुरुवार को पुलिस से रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है इसलिए अब इसकी सुनवाई गुरुवार को होगी।
विज्ञापन


यंग लायर्स एसोसिएशन के महामंत्री रतन अग्रवाल और अधिवक्ता राधेश्याम कनौजिया ने अलग-अलग अर्जियां देकर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई थी। अधिवक्ता रतन अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने कोर्ट में अर्जी देकर कहा कि कोर्ट के आदेश के बावजूद तय समय पर पुलिस ने अपनी रिपोर्ट नहीं लगाई है। पैरोकार ने रिपोर्ट दाखिल करने के लिए समय मांगा तो कोर्ट ने इनकार कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें