प्रेमी की शादी तुड़वाने पहुंच गई प्रेमिका
फर्रुखाबाद क्षेत्र के गांव भारत नगर निवासी युवक के साथ रहने पर प्रेमिका अड़ गई। इसकी जानकारी पर शादी के एक दिन पहले कन्या पक्ष के लोग वहां पहुंचे और दिए गए उपहार के हिसाब का पर्चा थमा दिया। चार लाख आठ हजार रुपये वापस मांगते हुए रिश्ता तोड़ लिया।
वहीं प्रेमिका के तहरीर वापस लेने पर पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। इसके बाद युवक अपनी प्रेमिका को लेकर घर चला गया। क्षेत्र के गांव भारत नगर निवासी युवक हरियाणा के गुुरुग्राम में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। वहीं एक मॉल में काम करने वाली बनारस निवासी युवती से उसका प्रेम प्रसंग हो गया।