फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम चैंबर के सामने लटका मिला अर्दली का शव, परिजनों ने इस पर लगाया हत्या का आरोप

Sat, 18 May 2019 09:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
अर्दली का शव शनिवार की सुबह एसडीएम चैंबर के सामने पंखे के हुक में लटकता मिला - फोटो : social media
विज्ञापन
महोबा में एसडीएम कुलपहाड़ के अर्दली का शव शनिवार की सुबह एसडीएम चैंबर के सामने पंखे के हुक में लटकता मिला। मृतक के परिजनों ने तहसील परिसर में जमकर हंगामा किया और एसडीएम पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली कुलपहाड़ में तहरीर दे दी। इस घटना से गुस्साए कस्बा वासियों ने झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक और एडीएम ने मौके पर पहुंचकर जाम लगाए लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। तीन घंटे तक जाम लगा रहने से महोबा से पनवाड़ी, राठ, झांसी आने-जाने वाले वाहन जाम में फंस गए। मूलरूप से कोतवाली चरखारी के ग्राम सूपा निवासी इलाही बक्स पुत्र रमजान बक्स परिवार के साथ 15 साल से मकान बनाकर कस्बा कुलपहाड़ के मोहल्ला सतीयनपुरा में निवास कर रहे थे।

 

पुलिस ने शव को नीचे उतारना चाहा लेकिन परिजनों ने शव को उतारने नहीं दिया

शनिवार को सुबह छह बजे तहसील परिसर में झाडू़ लगाने पहुंचे स्वीपर ने अर्दली का शव एसडीएम चेंबर के सामने पंखे के हुक से लटका देखकर आसपास के लोगों को सूचना दी। जिससे मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना के दो घंटे बाद पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारना चाहा लेकिन परिजनों ने शव को उतारने नहीं दिया। घटना से गुस्साएं लोगों ने हाईवे में जाम लगा दिया।

मृतक के भाई इदरीश बक्स ने एसडीएम कुलपहाड़ पर भाई की हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली कुलपहाड़ में तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक स्वामीनाथ और अपर जिलाधिकारी पूनम निगम ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को समझाया-बुझाया।

 
विज्ञापन

 मृतक की जेब से सीओ कुलपहाड़ अवध सिंह ने सुसाइड नोट भी बरामद किया

एसपी ने कहा कि हर एंगल से जांच कराई जाएगी और पीड़ितों को न्याय दिलाया जाएगा। अधिकारियों के समझाने पर सुबह 9 बजे से लगा जाम दोपहर 12 बजे खुल सका। एसपी की मौजूदगी में पुलिस ने शव को उतरवाकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  मृतक की जेब से सीओ कुलपहाड़ अवध सिंह ने सुसाइड नोट भी बरामद किया।

सुसाइड नोट में लिखा था कि पूरी नौकरी में कभी किसी ने कुछ नहीं कहा लेकिन एसडीएम ने मुझे चोर कहा है। उधर उप जिलाधिकारी कुलपहाड़ देवेंद्र सिंह का कहना है कि शुक्रवार की शाम को अर्दली के सामने नाजिर को बुलाकर दूसरा अर्दली तलाशने को कहा था। इलाही बक्स के सेवानिवृत्त के मात्र दो माह शेष रह गए थे। उन्होंने अर्दली को डांटने या चोर कहने की बात से इनकार किया। जिलाधिकारी सहदेव का कहना है कि मौके पर एडीएम पूनम निगम को भेजा गया था। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें