फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद प्रेमी बनाता था ये दबाव, प्रेमिका ने उतार दिया मौत के घाट

Tue, 17 Jul 2018 06:25 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- सजेती के बिरिया गांव का मामला
- भाग चलने का दबाव बनाने की वारदात
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के घाटमपुर में दिलदहला देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां प्रेमिका ने अपने प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना की वजह आपको हैरान कर देगी।  

 

घाटमपुर के सजेती क्षेत्र में बिरिया गांव के अखंड प्रताप सिंह की हत्या उसकी प्रेमिका ने ही दुपट्टे से गला घोटकर कर दी। इसका खुलासा कर पुलिस ने सोमवार को प्रेमिका को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

 

थानाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने बताया कि 08 जुलाई को अखंड प्रताप का शव गांव के बाहर नीम के पेड़ के नीचे पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या की पुष्टि के बाद छानबीन शुरु की गई। इस पर सोनी और अखंड प्रताप के प्रेम संबध की जानकारी हुई।

डेमाे पिक
शक के आधार पर सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो सच का खुलासा हुआ। सोनी ने बताया कि 18 जून को उसकी शादी के बाद वह चौथी पर गांव आई तो अखंड प्रताप ने उसके ऊपर घर से भाग चलने का दबाव बनाया, लेकिन, वह राजी नहीं हुई।
 
उसके इंकार पर अखंड प्रताप ने खाना-पीना छोड़ दिया और दो दिनों तक उसने कुछ भी नहीं खाया। जानकारी होने पर घटना वाले दिन सोनी ने अखंड प्रताप को खेत पर बुलाया। वहीं पर सोनी ने अपने दुपट्टे से उसका गला घोट दिया।
 
सीओ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सोनी ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है। हत्याकांड से संबंधित अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन

डेमाे पिक
अखंड प्रताप की हत्या में प्रेमिका को जेल भेजने पर सवाल उठे हैं। लोगों का कहना है कि अकेली महिला किसी का गला घोटकर हत्या नहीं कर सकती है।
 
जबकि, घटनास्थल पर कहीं भी संघर्ष के निशान नहीं थे। युवक की जेब से शक्तिवर्धक गोलियां भी मिली थीं। वहीं, जेब में बाल रंगने वाली डाई और एक ब्लेड भी पाया गया था।
 
इससे स्पष्ट है कि युवक प्रेमिका को आत्महत्या करने की धमकी देकर अपने साथ भागने के लिए मजबूर करने गया था। सीओ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि अभी जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें