दिल को झकझोर देने वाली ये घटना यूपी के फर्रुखाबाद जिले की है। जहां प्रेमिका का एक सपना उसके प्रेमी ने तोड़ दिया। इससे बुरी तरह टूटी प्रेमिका ने रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। दिलोजान से चाहते हुए प्रेमी से शादी कर घर बसाने का युवती का सपना भी उसकी मौत के साथ दफन हो गया।
पुलिस के मुताबिक शेखपुर गांव में गुमटी से कुछ दूरी पर युवती का रेलवे ट्रैक के किनारे लोगों ने देखा। युवती के सिर में पीछे चोट लगी थी। इसके अलावा कहीं चोट नजर नहीं आ रही थी। ट्रैक मैन मदनमोहन ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उसी समय एक युवक ने मृतका की शिनाख्त अपनी बहन के रूप में की।