कानपुर के नवाबगंज में प्रेमी की मौत के मामले में प्रेमिका पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर कार्रवाई की है। पुलिस आरोपी युवती से पूछताछ कर रही है। पुलिस केमुताबिक ख्योरा आजाद नगर निवासी अंकित(21) प्रिटिंग के कारखाने में काम करता था।
पिता राम बाबू ने बताया कि अंकित का केसा कालोनी निवासी खुशबू से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि 26 मार्च को अंकित को फोन कर खुशबू ने अपने घर बुलाया था। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटा था तो उसके परिजन खुशबू के घर पहुंचे थे।