फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इश्क में हद की पार: प्रेमिका ने ब्लैक लिस्ट किया नंबर तो 260 KM दूर से बरेली पहुंचा प्रेमी, फिर ऐसे उतरा 'भूत'

Thu, 22 Jun 2023 10:13 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदपुर (बरेली)

सार

छात्रा द्वारा बात ना करने से परेशान उसका प्रेमी सीधे कॉलेज की चौथी मंजिल पर चढ़ गया और वहां खड़े होकर सीधे एलान करने लगा कि अगर उसकी प्रेमिका उससे बात नहीं करेगी तो बह अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्महत्या कर लेगा। 
विज्ञापन
प्रेमिका से मिलने कानपुर से बरेली पहुंचा प्रेमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में एक ही मोहल्ले के रहने वाले प्रेमी प्रेमिका के बीच कक्षा नौ से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों में लगातार फोन पर बातचीत और चैट होती थी। एक दिन प्रेमी ने छात्रा को डांट दिया जिससे दोनों के बीच कहासुनी हो गई। नाराज हुई प्रेमिका ने अपने प्रेमी का मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। छात्रा के प्यार में पागल उसका प्रेमी कानपुर से बरेली के फरीदपुर में एक फार्मेसी कॉलेज में पहुंच गया। अपने साथ में एक लीटर पेट्रोल बोतल में भरकर ले गया। कॉलेज की चौथी मंजिल पर प्रेमी चढ़ गया। चौथी मंजिल पर कई घंटे उसने ड्रामा किया और अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की धमकी दी। फार्मेसी के अन्य छात्रों एवं स्टाफ में उसे पकड़ लिया वहीं छात्रों ने उसे जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन

कानपुर के मोहल्ला श्याम नगर थाना चकेरी निवासी योगेश यादव व मोहल्ले की ही रहने वाली लड़की एक ही स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ते थे। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। लड़के ने इंटर तक पढ़ाई करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी और दूध डेयरी का काम घर वालों के साथ करने लगा। वहीं छात्रा के पिता ने उसका एडमिशन फरीदपुर के एक फार्मेसी कॉलेज में डी फार्मा में करा दिया। जिसके बाद दोनों दूर रहने लगे लेकिन इस दौरान भी दोनों में फोन पर बातें एवं चैट और वीडियो कॉलिंग होती थी। 

विगत मंगलवार दोपहर 3:00 बजे लड़के ने अपनी प्रेमिका को फोन किया तो उसका फोन उठा नहीं जिसके बाद लड़के ने लगभग छह बार कॉल की फिर भी फोन नहीं उठा। थोड़ी देर बाद फार्मेसी की छात्रा ने कॉल बैक की तो उसके प्रेमी ने फोन ना उठाने का कारण पूछा जिस कारण दोनों में झगड़ा हो गया। छात्रा ने लड़के का नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। 

छात्र से बात ना होने के कारण लड़का बुधवार सुबह करीब सात बजे कानपुर से सीधे फार्मेसी कॉलेज पहुंच गया। अपने साथ में एक लीटर पेट्रोल की बोतल भी बैग में रख कर लाया था। लड़के ने छात्रा से बात करने का प्रयास किया लेकिन छात्रा ने उससे कोई बात नहीं की। उसके बाद कॉलेज के अन्य छात्रों ने उसे पकड़ कर बुरी तरह पीटा। 

छात्रा द्वारा बात ना करने से परेशान उसका प्रेमी सीधे कॉलेज की चौथी मंजिल पर चढ़ गया और वहां खड़े होकर सीधे एलान करने लगा कि अगर उसकी प्रेमिका उससे बात नहीं करेगी तो बह अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्महत्या कर लेगा। आरोपी आशिक ने करीब पांच घंटे कॉलेज में हाई वोल्टेज ड्रामा किया। 
विज्ञापन

डरी सहमी छात्रा चीखने चिल्लाने लगी, उसे स्टाफ ने समझा कर शांत कराया और आरोपी से बचाकर छात्रा को फैकल्टी के ऑफिस में बैठाए रखा। नर्सिंग कॉलेज के स्टाफ ने पुलिस बुलाकर आरोपी को बमुश्किल छत से उतारा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के परिजनों को सूचना देकर बुलाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें