फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 नवंबर को आनी थी बरात, युवती का नीम के पेड़ से लटका मिला शव, अब सामने आया ये सच

Sun, 16 Jun 2019 11:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
फांसी के फंदे पर झूली युवती - फोटो : social media
विज्ञापन
उन्नाव के शिवपुर मजरा जमेल में युवती का शव घर के अंदर नीम के पेड़ से लटका मिला। मां ने जब बेटी का शव देखा तो वह चीख पड़ी। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा व शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में मां ने बताया कि शनिवार रात उसने बेटी को डांट दिया था।
विज्ञापन


पुलिस मां की डांट से क्षुब्ध होकर युवती के आत्महत्या करने की बात कह रही है। अचलगंज थाना क्षेत्र के गांव शिवपुर मजरे जमेल निवासी सीमा (20) पुत्री संतोष शनिवार शाम नहाने की बात कह कमरे से निकली थी। घर की बाउंड्री के निकट लगे नल के पास वह नहाने के लिए चली गई।

 
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस का कहना मां की डांट से क्षुब्ध होकर युवती ने लगाई फांसी

इस दौरान उसने बाहर से दरवाजे की कुंडी बंद कर ली। एक घंटे तक जब कुंडी नहीं खुली तो मां सुमन को शक हुआ। ऐसे में उसने घर के अन्य सदस्यों को सूचना दी। अन्य परिजन दीवार फांदकर बाहर पहुंचे और पहले दरवाजे की कुंडी खोली।

इस बीच मां सुमन जब हैंडपंप के पास पहुंची तो उसे बेटी सीमा का शव दुपट्टे से बने फंदे से नीम के पेड़ पर लटका मिला। बेटी का शव देख सुमन चीख पड़ी। शोर शराबा सुन अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। मां सुमन ने बताया कि बेटी की शादी तय कर दी थी।

30 नवंबर को अचलगंज थानाक्षेत्र के शंकरखेड़ा से बरात आनी थी। शनिवार रात उसकी बेटी से कहासुनी हुई थी। जिस पर उसने बेटी को डांट दिया था। सीमा अपने माता पिता की एकलौती बेटी थी। एसआई अमर सिंह ने बताया कि मां ने पूछताछ में बताया कि उसकी डांट से क्षुब्ध होकर बेटी ने आत्महत्या की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें