फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: शोहदों से तंग होकर छात्रा के खुदकुशी का मामला, पॉक्सो लगाया, आरोपी जेल भेजे गए

Fri, 14 Feb 2020 02:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कानपुर के बिठूर में 10वीं कक्षा की छात्रा की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने आरोपियों पर दर्ज एफआईआर में पॉक्सो एक्ट बढ़ा दिया है। ‘अमर उजाला’ में गुरुवार को ‘शोहदों से तंग छात्रा के जान देने पर भी पुलिस करती रही खेल’ शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है। बिठूर क्षेत्र के एक गांव निवासी ई-रिक्शा चालक की 15 वर्षीय बेटी ने मंगलवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने पहले पीड़ित परिजनों से जबरन तहरीर में लिखवाया था कि उनकी बेटी ने परीक्षा के तनाव के कारण खुदकुशी की।

 
विज्ञापन

परिजन एफआईआर दर्ज कराने को अड़े तो पुलिस ने आरोपी महेश व अजीत कमल पर छेड़खानी व आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट लिखी। छात्रा के नाबालिग होने के बावजूद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट नहीं लगाया था।

‘अमर उजाला’ ने पुलिस की इस करतूत को उजागर किया। गुरुवार आलाधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया। बिठूर एसओ कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एफआईआर में पॉक्सो एक्ट बढ़ाया गया है। आरोपी महेश और अजीत को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजे दिया गया।  

समझाने पर भी नहीं माने थे शोहदे
छात्रा के पिता ने बताया कि घटना के एक दिन पहले शोहदों की हरकतों के बारे में जानकारी हुई थी। इस पर दोनों को बुलाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की हिदायत भी दी थी। इसके बावजूद शोहदों ने छात्रा से छेड़छाड़ की। इससे आहत होकर छात्रा ने खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें