फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से छात्रा की मौत

Thu, 22 Feb 2024 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। झांसी-लखनऊ रेल रूट पर भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर के पास ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से छात्रा की मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी ने पहुंच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पुखरायां कस्बा परेहरापुर निवासी पप्पू की पुत्री शालिनी (15) कक्षा 11 में पढ़ रही थी। वह गुरुवार सुबह घर से कोचिंग पढ़ने के लिए निकली थी। मीरपुर के पास झांसी- लखनऊ रेल रूट पर ट्रैक पार करते समय खंभा नंबर 1288/10-12 के बीच ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इधर हादसे की जानकारी पर गेटमैन ने पुखरायां स्टेशन स्थित जीआरपी चौकी में सूचना दी। सूचना पर जीआरपी के उपनिरीक्षक अरविंद कुमार ने पहुंच कर स्थानीय लोगों के द्वारा पहचान कर परिजनों को सूचना भेजी। मृतका की मां कुंती देवी, भाई राज और शोभित बिलखते रहे। उपनिरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि सूचना पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें