फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: छात्रा ने आग लगाकर जान दी, मोबाइल को लेकर बहन से हुआ था विवाद

Wed, 15 Jul 2020 08:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
छात्रा प्रज्ञा की फाइल फोटो व घटना की जानकारी लेते दरोगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर जिले में कुम्हरौड़ा पश्चिमी तरौस में बुधवार सुबह मोबाइल पर पढ़ाई कर रही छात्रा का बहनों विवाद हो गया। बहनें मोबाइल गेम खेलने को मांग रही थीं। इससे नाराज छात्रा ने आग लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कुम्हरौड़ा निवासी उदयराज प्रजापति कानपुर में ओंमकारेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर कालेज में शिक्षक हैं। इसी विद्यालय में बेटी प्रज्ञा (15) को पढ़ाते थे। वह इस साल कक्षा 10 में गई थी। बुधवार सुबह करीब आठ बजे प्रज्ञा मोबाइल पर आनलाइन गणित की पढ़ाई कर रही थी।

उसके पिता कानपुर और मां अतुल देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता होने से परछछ गांव गईं थी। घर पर प्रज्ञा के साथ उसकी दो छोटी बहनें थी। मां ने बताया वह सुबह परछछ गईं थी। प्रज्ञा के पढ़ाई के दौरान छोटी बहन ने गेम खेलने के लिए मोबाइल मांगा।
विज्ञापन


उसी को लेकर विवाद हो गया। जिस पर प्रज्ञा ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। जब वह पहुंची प्रज्ञा की मौत हो चुकी थी। सीओ सौम्या पांडेय ने बताया बहनों के बीच आपस में विवाद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें