कानपुर के घाटमपुर में शोहदे से परेशान होकर बीएससी की छात्रा ने गुरुवार को फांसी लगाने का प्रयास किया। शनिवार को परिजनों संग एसपी ग्रामीण के कार्यालय पहुंची पीड़िता ने बताया कि वह मां और भाई संग घाटमपुर के एक गांव में रहती है।
पिता दिल्ली में नौकरी करते हैं। छात्रा का आरोप है कि गांव के युवक ने एक साल पहले तमंचा के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद वह छोटे भाई को जान से मारने की धमकी देकर शोषण करता रहा।
गुरुवार को भी उसने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। शोहदे से परेशान होकर खुदकुशी का प्रयास किया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।