फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘यमला पगला दीवाना फिर से’ में धूम मचा रहा आकाश का ‘राफ्ता राफ्ता देखो आंख में लड़ी है’

Sat, 01 Sep 2018 08:08 AM IST
ऐश्वर्या द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर

सार

- ऊषा उत्थुप, महेश मांजरेकर, सलमान खान के साथ कर चुके काम
- रेस 3 और वीरे दी वेडिंग में भी किया काम, कई प्रोजेक्ट जल्द आएंगे
विज्ञापन
1 of 5
ऊषा उत्थुप, महेश मांजरेकर, सलमान खान के साथ कर चुके काम
धर्मेंद्र का गाना ‘राफ्ता राफ्ता देखो आंख में लड़ी है’ एक बार फिर से नए अंदाज में दर्शकों को सुनने को मिल रहा है। शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्म ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ में इस गीत का रीमिक्स तैयार किया गया है। इसमें कानपुर के आकाश ओझा ने अपनी आवाज दी है। आकाश के साथ इस गाने को रेखा, सोनाक्षी सिन्हा, विशाल मिश्रा, जॉर्डी पटेल और दिशा शर्मा ने गाया है। आकाश इंडियन आइडल, भारत की शान, रॉकस्टार जैसे कई फेमस रियलिटी शो में भी आ चुके हैं। वहीं, आकाश कई बड़े प्रोजेक्ट में भी काम कर रहे हैं जो जल्द ही रिलीज होंगे।

आगे की स्लाइड में पढ़ें- अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट...
 
विज्ञापन

2 of 5
रेस 3 और वीरे दी वेडिंग में भी किया काम, कई प्रोजेक्ट जल्द आएंगे
आकाश बताते हैं कि वह पिछले छह साल से मुंबई में रहकर सिंगिंग कर रहे हैं। फिल्म ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ में उनका गाया हुआ गाना ‘राफ्ता राफ्ता’ उनके कॅरियर का अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। इस गाने में पर्दे पर बॉबी देओल, शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा, धर्मेंद्र, रेखा, सलमान खान और सनी देओल डांस करते नजर आएंगे। इस गाने में सोनाक्षी और रेखा ने भी अपनी आवाज दी है। इससे पहले वह सुभाष घई की फिल्म ‘कांची’ में इस्माइल दरबार के साथ काम कर चुके हैं। वहीं, फिल्म रेस 3 और वीरे दी वेडिंग में भी उन्होंने काम किया है।

आगे की स्लाइड में पढ़ें- इन कलाकारों संग भी किया काम...
 
विज्ञापन

3 of 5
आकाश ओझा की आवाज बॉलीवुड में छाई
महेश मांजरेकर, सलीम सुलेमान, कैलाश खेर, ऊषा उत्थुप जैसे बड़े कलाकारों संग आकाश अपनी आवाज का जलवा बिखेर चुके हैं। वहीं कई अन्य बड़े कलाकारों संग भी उन्होंने हाल ही में प्रोजेक्ट साइन किए हैं। इसके अलावा वह थाइलैंड, साउथ अफ्रीका, यूएसए जैसे शहरों में कई लाइव कंसर्ट कर चुके हैं। 

 आगे की स्लाइड में पढ़ें- रियलिटी शो से कॅरियर की शुरुआत... 
 

4 of 5
आकाश ओझा की आवाज बॉलीवुड में छाई
आकाश ने 2010 में रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में भाग लिया था, जिसमें वह गाला राउंड तक पहुंचे थे। इसके बाद आकाश ने 2011 में सारेगामा एकेडमी ज्वाइन की। वहां पर उन्होंने सिंगिंग के अहम गुर सीखे। इसके बाद 2012 में दूरदर्शन पर आने वाले रियलिटी शो ‘भारत की शान’ में वो फर्स्ट रनरअप रहे। 2014 में स्टार प्लस पर आने वाले शो ‘रॉकस्टार’ में आकाश बतौर मेंटर शामिल हुए। इसके बाद एंड टीवी पर आने वाले शो ‘द वाइस इंडिया’ में वह शान की टीम में थे और टॉप तीन तक पहुंचे थे। 

आगे की स्लाइड में पढ़ें- बचपन से था गाने का शौक... 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेखा के साथ सिंगर आकाश ओझा
डेढ़ साल की उम्र में जब बच्चे बोलना सीखते हैं तब आकाश गाना गाने की कोशिश किया करते थे। सबसे पहला गाना जो उन्होंने गुनगुनाया था वो है ‘नन्हा मुन्ना राही हूं’। आकाश बताते हैं कि उनको सिंगिंग का यह टैलेंट अपने माता-पिता से मिला। उनके अभिभावकों को भी गाने का काफी शौक है। पिता विजय ओझा एलआईसी में ऑफिसर हैं। एक जमाने में वह ऑल इंडिया रेडियो में गजल गाया करते थे। वहीं मां गीता ओझा भी कई अवसरों पर स्टेज परफॉर्मेंस दिया करती थीं। आकाश ने एयर फोर्स स्कूल से 12वीं और ओमर वैश्य महाविद्यालय से स्नातक किया है। इसके बाद उन्होंने मुंबई का रुख किया और सिंगिंग की दुनिया में नाम कमा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें