फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही बन परिवार का सहारा बनने की थी चाहत, काल बनकर आया ट्रक, छीन ली युवती की जिंदगी

Tue, 19 Jun 2018 07:13 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो, जिला अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शहर कोतवाली क्षेत्र में दही चौकी चौराहा के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में बाइक पर सवार युवती की मौत हो गई जबकि बाइक चला रहे चाचा गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर भाग रहे चालक को पुलिस ने लोगों की मदद से पकड़ लिया।
विज्ञापन


बाराबंकी जिले के थाना सुबेहा के गांव सरांय गोपी निवासी रुचि सिंह (21) पुत्री सुरेश सिंह मंगलवार को चाचा महेश सिंह के साथ बाइक से पुलिस भर्ती परीक्षा देने शहर के मोहल्ला ललऊखेड़ा स्थित हरिवंशराय बच्चन डिग्री कालेज आ रही थी। उसकी दूसरी पाली की परीक्षा तीन बजे से थी। चाचा-भतीजी बाइक से दोपहर करीब एक बजे लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शहर कोतवाली में दही चौकी चौराहा के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।


टक्कर लगने से पीछे बैठी रुचि उछलकर सिर के बल दूर जा गिरी। सिर में गंभीर चोट आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चाचा सुरेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। चाचा महेश सिंह ने बताया कि भतीजी की परीक्षा थी। वह बाइक से परीक्षा दिलाने ला रहा था। रुचि चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी। बेटी की मौत की खबर सुन मां माधुरी व अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। 
विज्ञापन



चाचा महेश सिंह ने बताया कि रुचि पुलिस विभाग में जाना चहती थी। इसकी वह काफी दिनों से तैयारी कर रही थी। लिखित व फिजिकल टेस्ट के लिए उसने कोचिंग की और रोज सुबह जल्दी उठकर लंबी दौड़ भी लगाती थी। वह पढ़ने में भी वह अच्छी थी। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर वह बहुत खुश थी। वह सिपाही बनकर परिवार का सहारा बनना चाहती थी लेकिन विधाता को कुछ और ही मंजूर था। परीक्षा के दिन ही वह दुनिया से विदा हो गई।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें