फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव में मिला युवती का शव: शरीर पड़ चुका था काला, मुंह से निकल रहा था झाग, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Tue, 23 Aug 2022 01:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि युवती सोमवार रात शौच क्रिया के लिए बाहर गई थी। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते हुए परिजन और मृतका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में शौच के लिए गई एक गांव निवासी युवती का शव घर से दो सौ मीटर दूर जंगल में पड़ा मिला है। शरीर का रंग काला होने और पास में नीले रंग का पदार्थ मिलने से परिजन दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस अभी जहरीला पदार्थ खाने से मौत की बात कह रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हकीकत सामने आएगी।

विज्ञापन

बीबीपुर चिरियारी निवासी नीतू (19) पुत्री स्व. धर्म रावत सोमवार शाम 6:30 बजे शौच की बात कहकर घर से निकली थी। रात 10 बजे तक जब वह नहीं लौटी तो परिजन उसे खोजने निकले। रात करीब 12:30 बजे उसका शव घर से करीब 200 मीटर दूर जंगल में मिला। गर्दन व चेहरा काला पड़ चुका था। शव के पास में उल्टी और नीले रंग का पदार्थ पड़ा था।

अनुमान लगाया जा रहा है कि जहरीले पदार्थ से उसकी मौत हुई है, लेकिन मृतका के बड़े भाई सुखबीर ने दुष्कर्म के बाद जहर देकर बहन की हत्या करने का अंदेशा जताया है। भाई के अंदेशा जताने के बाद कोतवाल व सीओ राजकुमार शुक्ला ने भी घटनास्थल पर पहुंच जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भाई के मुताबिक नीतू ने इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की थी।
विज्ञापन

उसके बाद गांव में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी। वह तीन भाई और चार बहनों में सबसे छोटी थी। घटना के बाद मां धराना और अन्य परिजन बेहाल हैं।  कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि अभी जहर खाने से मौत की बात सामने आई है। मृतका के भाई ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें