फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे के चेहरे पर नजर पड़ते ही दुल्हन बोली- मेरे साथ धोखा हुआ है

Tue, 12 Mar 2019 10:51 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
कानपुर में सचेंडी के एक गांव में दोगुनी उम्र का दूल्हा देख नाबालिग दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दूल्हे को सामने देख नाबालिग धोखा होने की बात कहते हुए चिल्लाने लगी। इससे घराती और बाराती दंग रह गए। रविवार रात भर दोनों पक्षों में पंचायत चली। बात नहीं बनी तो बरात बैरंग लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महिला की 17 वर्षीय बेटी 12वीं की छात्रा है। परिजनों ने छात्रा की शादी उसके फुफेरे भाई आगरा निवासी रिंकू से तय की थी। रविवार शाम आगरा से बरात आई। जयमाल के वक्त दूल्हे को देख दुल्हन बिफर गई। घटना की जानकारी मिलते ही सचेंडी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पूरी रात पंचायत चली। इसके बाद बरात बैरंग लौट गई।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें