बिधूना। एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची युवती ने पुलिस को बताया कि उसके गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध थे। युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
जब उसने शादी करने की बात कही तो इंकार कर दिया। युवक की हरकतों से परेशान आकर शिकायत की। पुलिस ने दुष्कर्म और एससीएसटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप एक युवक पर लगाया है। रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।