इटावा में ट्रेन हादसे में चार लोगों की जान चली गई थी
- फोटो : अमर उजाला
इटावा के बलरई रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आकर चार युवकों की मौत के मामले की जांच करने मंगलवार को छह सदस्यीय टीम पहुंची। करीब तीन घंटे की पड़ताल के बाद टीम की अगुवाई कर रहे डीटीएम टूंडला ने हादसे के लिए मृतकों को ही जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि चारों उल्टी साइड से ट्रेन से उतरे, इसी कारण ट्रेन की चपेट में आ गए थे।
डीआरएम इलाहाबाद अमिताभ कुमार के निर्देश पर मंगलवार सुबह छह सदस्यीय जांच टीम कालका एक्सप्रेस से बलरई स्टेशन पहुंची। टीम की अगुवाई डीटीएम टूंडला समर्थ गुप्ता कर रहे थे। टीम ने करीब तीन घंटे तक हादसा स्थल वाली लूप लाइन और मेन लाइन का निरीक्षण किया। साथ ही स्टेशन मास्टर और अन्य से हादसे के संबंध में जानकारी ली।