शोहदे की ये शर्मनाक हरकत सामने ही न आ पाती अगर कॉलेज की प्रिसिंपल पीड़ित छात्रा को लेकर थाने न पहुंचे होते। सबसे बड़ा नुकसान तो तब होता जब प्रिंसिपल खुद इस मामले में पैर खींच लेते। ये तारीफ-ए-काबिल है कि प्रिंसिपल ने गुरु होने का धर्म निभाया। उन्होंने अपनी शिष्या के लिए वही किया जो उन्हें करना चाहिए था।
डेमो
जब उन्हें उनके कॉलेज की छात्रा के साथ हुए प्रकरण के बारे में पता चला तो वे सीधे उनके घर पहुंचे और छात्रा की हिम्मत बंधाई। उन्होंने छात्रा को कॉलेज छोड़ने से मना किया और शिकायत करने का सुझाव दिया। इसके बाद वे उसे लेकर सीओ के पास पहुंचे।
ये शर्मनाक तस्वीर सामने आई है उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में। यहां खुलेआम एक लड़का बीते कई दिनों से एक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इससे तंग आकर लड़की ने कॉलेज जाना ही बंद कर दिया।
डेमो
शोहदे की छेड़खानी दिनों दिन बढ़ती जा रही थी। इंटरमीडिएट में पढ़ने वाली वह छात्रा 2 अगस्त को साइकिल से घर आ रही थी। रास्ते में चौतराहार गांव के राजकिशोर ने उसके साथ गालीगलौज व अश्लील हरकतें कीं। इसकी शिकायत उसने तालग्राम थाने में की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे शोहदे का साहस और बढ़ गया। फिर वह रोज कन्नौज तालग्राम इलाके के अशोक गंगवार मेमोरियल इंटर कॉलेज के सामने जाने लगा। वहीं पर छात्रा पढ़ने जाती थी।
उसने कॉलेज जाते समय छात्रा को रोज परेशान करना शुरू कर दिया। इससे तंग आकर छात्रा ने कॉलेज जाना ही छोड़ दिया। छात्रा ने परिजनों को इसके बारे में बताया तो वे भी घबरा गए। बाद में कॉलेज के प्रधानाचार्य को मामले की जानकारी मिली। शुक्रवार को कॉलेज के उप प्रधानाचार्य विनोद प्रकाश गंगवार छात्रा के साथ सीओ कार्यालय पहुंचे।
डेमो
इनकी शिकायत पर सीओ सदर लक्ष्मीकांत वर्मा ने थानाध्यक्ष तालग्राम को कार्रवाई के निर्देश दिए। पीड़ित छात्रा व उप प्रधानाचार्य थाने पहुंचे और सीओ का लिखित आदेश थानाध्यक्ष को सौंपा। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी लेकिन वह घर पर नहीं मिला। तालग्राम थानाध्यक्ष सुरेश कुमार का कहना है कि सीओ के आदेश पर एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शोहदे की तलाश में गांव में दबिश दी गई लेकिन वह नहीं मिला।
थानाध्यक्ष का कहना है कि सीओ के निर्देश पर चौतराहार निवासी राजकिशोर व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
-उप प्रधानाचार्य के साथ छात्रा ने की सीओ से शिकायत
-सीओ के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज, शोहदे की तलाश में दबिश