यूपी के कानपुर मे एक ऐसा मामला सामने आया जिसने केवल पुलिस ही नहीं दो परिवारों को भी हैरान कर दिया। टीचर को फांसी के फंदे पर झूलता देख पड़ोसी लड़के ने ऐसा कदम उठा दिया कि उसका जवाब न तो वो खुद दे रहा है न ही उसके घरवाले कुछ बोलने को तैयार हैं।
कानपुर बाबूपुरवा कॉलोनी में सोमवार शाम शिक्षिका ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इसके कुछ देर बाद उसके घर के पास रहने वाले युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसको गंभीर हालत में प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। दोनों ने यह कदम क्यों उठाया। इस बारे में परिजनों ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया।
बाबूपुरवा कॉलोनी निवासी बेचेलाल एचएएल में अफसर है। उनकी बेटी रोशनी उर्फ रोली स्थानीय स्कूल में शिक्षिका थी। बेचेलाल के घर के पास डिफेंस कर्मी दीपक उर्फ दीपू गांगुली रहता है। दीपू शादीशुदा है। सोमवार शाम करीब 8 बजे रोशनी ने फांसी लगा ली। परिजन उसे फंदे से उतारकर हॉस्पिटल ले गए। वहां उसको मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पुलिस को जानकारी दिए शव को घर ले गए। इधर, उसकी मौत के कुछ देर बाद दीपू ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
परिजनों ने उसको गंभीर हालत में प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। दोनों ने जानलेवा कदम क्यों उठाया। इस बारे में परिजनों ने कुछ भी बताने से मना कर दिया। देर रात को जानकारी होने पर पुलिस दोनों के घर गई, लेकिन दोनों के परिजन घर पर नहीं मिले। इंस्पेक्टर का कहना है कि घरवालों का पता लगाया जा रहा है। उनसे पूछताछ कर कारण पता लगाया जाएगा।