फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: स्कूल से लौट रही बच्ची खुले कुएं में गिरी, तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया

Thu, 20 Aug 2026 06:29 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार दोपहर स्कूल से घर लौट रही पांच वर्षीय छात्रा कुएं में गिर गई। करीब तीन घंटे के रेस्क्यू के बाद छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Rescued After Three Hours - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव जहानपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां बृहस्पतिवार दोपहर स्कूल से घर लौट रही पांच वर्ष की छात्रा सौम्या मुख्य मार्ग के किनारे बने एक खुले कुएं पर रखी पटिया टूटने से सीधे अंदर जा गिरी। घटना के समय उसकी बड़ी बहन भी उसके साथ थी। बहन के तुरंत शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और प्रशासन को सूचना दी।

विज्ञापन

Rescued After Three Hours - फोटो : amar ujala

तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और सुरक्षा महकमे में हड़कंप मच गया। एसडीएम, सीओ, इंस्पेक्टर, फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत भारी दलबल के साथ मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और प्रशासनिक टीम के संयुक्त प्रयासों से करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद छात्रा को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन

http://



अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

कुएं से बाहर निकालने के बाद छात्रा को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कायमगंज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद से बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, लेकिन सुरक्षित बाहर निकाले जाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली है। वहीं, मुख्य मार्ग पर खुला और जर्जर कुआं होने के कारण स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें