फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जोरदार बारिश से साढ़ थाना परिसर बना तालाब, एक से डेढ़ फीट पानी भरने से दिनभर प्रभावित रहा कामकाज

Thu, 20 Aug 2026 06:07 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: साढ़ इलाके में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक हुई करीब चार घंटे की जोरदार बारिश ने थाना परिसर को तालाब में तब्दील कर दिया। परिसर में एक से डेढ़ फीट तक पानी भर गया। पानी मुख्य द्वार से लेकर हवालात और अन्य कमरों तक पहुंच गया, जिससे गुरुवार दिनभर थाना का कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन
Submerge Saadh Police Station - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साढ़ इलाके में बुधवार देर रात से लेकर गुरुवार तड़के तक हुई मूसलाधार बारिश ने प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी है। महज चार घंटे की जोरदार बारिश से साढ़ थाना परिसर पूरी तरह जलमग्न होकर तालाब में तब्दील हो गया। थाने के मुख्य द्वार से लेकर हवालात और अन्य कमरों तक एक से डेढ़ फीट तक पानी भर जाने के कारण पुलिसकर्मियों और फरियादियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

पुरानी बिल्डिंग में संचालित है थाने का कामकाज

जानकारी के मुताबिक, साढ़ थाने का नवनिर्माण भवन बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन अभी तक वह पुलिस विभाग को हैंडओवर नहीं किया जा सका है। यही वजह है कि थाने का पूरा कामकाज अभी भी पुरानी बिल्डिंग से ही संचालित हो रहा है। बुधवार देर रात जब झमाझम बारिश शुरू हुई, तो आसपास का पानी तेजी से थाना परिसर में घुसने लगा। देखते ही देखते गुरुवार तड़के तक पानी ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।

Submerge Saadh Police Station - फोटो : amar ujala

कुर्सियों और मेज के सहारे हुआ दिनभर का काम

थाना परिसर में एक से डेढ़ फीट पानी भर जाने के कारण थाने में रखी कुर्सियां, मेज और अन्य जरूरी फर्नीचर पानी में डूब गए। हालात ऐसे हो गए कि पुलिसकर्मियों के लिए थाने के अंदर आना-जाना तक मुश्किल हो गया। मजबूरी में पुलिसकर्मियों ने बाउंड्री और ऊंची जगहों पर मेज-कुर्सी रखकर किसी तरह थाने का दिनभर का कामकाज संभाला और फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

विज्ञापन

http://



पानी की निकासी बाधित होने के कारण जब स्थिति गंभीर हुई, तो सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पंप लगाकर थाने के अंदर से पानी निकलवाने का काम शुरू किया। इस जलभराव के चलते स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें