सड़क बनाने के लिए गहरा गड्ढा खोदा जिसमें डूबकर बच्ची की मौत हो गई
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के किशुनखेड़ा में घर के पास खेल रही छह साल की बच्ची की सड़क निर्माण के लिए खोदी गई पानी भरी खंती में डूबकर मौत हो गई। वह एक साल से अपनी मां के साथ ननिहाल में रह रही थी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसडीएम ने घटना की जांच कराने और ठेकेदार की लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की बात कही है।
उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद दिलाने की कोशिश करने की बात कही है। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के किशुनखेड़ा से मुरैता गांव तक तीन किमी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। दो महीने पहले सड़क के दोनो ओर की खंती से मिट्टी निकाल कर सड़क को ऊंचा किया गया था। शुक्रवार शाम को मायके किशुनखेड़ा में रह रही सुषमा की बेटी गरिमा (6) घर के पास ही खेल रही थी।