फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेम प्रसंग में युवती ने पिया जहर, युवक ने फंदा लगा दी जान, एक ही कमरे में थे दोनों के शव, परिजन बेहाल

Thu, 25 Jan 2024 01:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: कमालगंज कस्बे में प्रेम प्रसंग के चलते युवक और युवती ने जान दे दी। एक ही कमरे में दोनों के शव देखकर परिजन बेहाल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। दोनों के शव पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में बीती रात प्रेम प्रसंग में एक ही कमरे में युवती और रिश्तेदार युवक ने जान दे दी। गुरुवार तड़के सुबह युवक का शव फंदे पर लटका देख घटना की जानकारी हुई। वहीं, युवती का शव जमीन पर पड़ा था। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। रिश्तेदार युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। एएसपी ने बताया प्रेम प्रसंग को लेकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव चुरसई निवासी रघुनाथ सिंह खेती करते हैं।

बुधवार शाम करीब 5 बजे मेरापुर थाना के गांव अछरौड़ा निवासी रघुनाथ का भांजा अखिलेश (19) उनके घर पहुंचा। शाम को खाना खाकर रघुपाल के परिजन व अखिलेश सो गए। गुरुवार भोर करीब साढ़े 4 बजे अखिलेश सोकर उठे तो उन्होंने पुत्री रोशनी (18) को आवाज लगाई।

फंदे पर लटका था युवक, जमीन पर पड़ी थी युवती
कोई जबाव न मिलने पर बिस्तर पर जाकर देखा तो रोशनी व अखिलेश नहीं थे। बाहर की ओर बने कमरे का दरवाजा खोला तो अखिलेश रस्सी के फंदे पर लटका मिला। उसी के पास जमीन पर रोशनी भी मृत अवस्था में पड़ी थी। यह देख रघुनाथ बिलखते चिल्लाने लगे। शोरगुल सुनकर अन्य परिजन व पड़ोसी भी आ गए।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की सूचना अखिलेश के पिता विजय सिंह को फोन कर दी गई। विजय पत्नी ईश्वर देवी, पुत्र शिवम व मोहित के साथ घटनास्थल पहुंचे और बिलखने लगे। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी, राजपुताना चौकी प्रभारी आछेलाल पुलिस बल के साथ पहुंच गए और पूछताछ शुरू कर दी।

जहरीली दवा की महक आ रही थी
घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर करीब 10 बजे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच कर साक्ष्य जुटाए। युवती के पास से जहरीली दवा की महक आ रही थी। ऐसे में अनुमान लगाया गया कि जहरीला पदार्थ पीने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
दोनों के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। एएसपी डॉ संजय कुमार ने घटनास्थल पहुंच जांच व पूछताछ की।अपर पुलिस अधीक्षक डॉङ संजय कुमार ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर व युवती ने जहर पीकर आत्महत्या की सूचना मिली है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें