फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: संदिग्ध हालात में ट्रेन से कटकर युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 20 Jun 2020 05:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन

हरदोई जिले में बघौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केशवन निवासी युवती की संदिग्ध हालात में लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर मौत हो गई। परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम केशवन निवासी दलाली मजदूरी और खेती करता है। उसकी पुत्री अर्चना (18) गुरु वार रात अपने गांव के बाहर ही घूम रही थी। पास से ही लखनऊ -दिल्ली रेलवे ट्रैक निकला है। घूमते हुए अर्चना रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई और इसी दौरान आई ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बघौली थानाध्यक्ष फूलचंद्र सरोज ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। ट्रेन से कटकर मौत हो जाने की जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें