बिठूर गंगा पुल पर खड़ी छात्रा की स्कूटी
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में सफीपुर कोतवाली के परियर-बिठूर पुल पर आईटीआई की छात्रा स्कूटी खड़ी कर गंगा में कूद गई। परियर पुलिस चौकी इंचार्ज ने छात्रा की तलाश के लिए छह गोताखोर, छह नाव व एक स्टीमर लगाया है। छात्रा कानपुर के थाना चौबेपुर के गांव आलमपुर की रहने वाली है। पुलिस को स्कूटी से सुसाइड नोट मिला है। उसने अपनी आत्महत्या के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।
कानपुर नगर के थाना चौबेपुर के गांव आलमपुर निवासी शिल्पी यादव (22) पुत्री शिवकुमार यादव शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे घर से बिना बताए स्कूटी लेकर निकली थी। लगभग दो बजे वह परियर-बिठूर पुल पर पहुंची और स्कूटी खड़ी कर गंगा में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने आवाज लगाई लेकिन तब तक वह कूद चुकी थी।