यूपी के उन्नाव जिले में मोहल्ला इंद्रानगर में बहू ने ममेरे देवर के साथ मिलकर सास, ससुर पर हमला बोल दिया। दोनों को गंभीर चोटें आईं। रात में ही पीड़ित दंपति कोतवाली पहुंचे और आपबीती सुनाई। घायलों की डाक्टरी कराई गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट, हमला व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
अजगैन कोतवाली के गांव लालपुर निवासी जगदीश तिवारी की बहू गरिमा पत्नी श्याम का ससुरालीजनों से विवाद चल रहा है। इसमें कोतवाली में मुकदमा भी दोनों पक्षों से दर्ज है। गुरुवार को जगदीश पत्नी करुणेश के साथ रामलीला मैदान के निकट रहने वाले संतोष तिवारी से मिलने आए थे। रात करीब आठ बजे दंपति गांव लौट रहे थे।