फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में फेल होने के बाद बेटी ने शुरू किया गुटखा चबाना, मां ने मना किया तो उठाया यह कदम

Sun, 17 Jun 2018 10:23 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
छात्रा की फाइल फोटो, रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फतेहपुर जिले में थरियांव थाना क्षेत्र के चकनथनपुर गांव के भूप सिंह लोधी की बेटी आरती उर्फ कल्लो (17) इस साल इंटर में फेल हो गई थी। मां निर्मला ने बताया कि इसके बाद से आरती गुटखा खाने लगी थी। रविवार सुबह उसे गुटखा चबाते देख जमकर फटकारा। दो चार चांटे भी मार दिए। मां के डांट से छात्रा इस कदर नाराज हुई कि जिंदगी खत्म करने की ठान ली। 
 

 
विज्ञापन

2 of 4
रोती-बिलखती मां, परिजन - फोटो : अमर उजाला
मां की डांट से क्षुब्ध होकर दोपहर के समय आरती घर से लापता हो गई। परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे, तभी ग्रामीणों ने सनगांव गांव रेलवे क्रासिंग के डाउन ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव पड़ा होने की खबर दी। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि छात्रा ट्रैक के आसपास घूम रही थी। डाउन लाइन पर ट्रेन के आते ही छात्रा ने कूद कर जान दे दी।
विज्ञापन

3 of 4
आरती की फाइल फोटो
ग्रामीणों ने बताया जब तक वह लोग कुछ समझ पाते ट्रेन निकल चुकी थी। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने छात्रा के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर मां बहनों में कोहराम मच गया। पिता भूप सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी कर परिवार का खर्च चलाते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
आरती छह बहनों (पुष्पा देवी, गौरी, पूजा, कल्पना, खुशी) में तीसरे नंबर की थी। सबसे छोटा मोहित इकलौता भाई है। सबसे बड़ी बहन पुष्पा शादीशुदा है। घर में मातम का मौहाल है। मां का कहना है कि आरती ऐसा कदम उठा लेगी ऐसा सोचा भी न था। इस घटना के बाद से परिवार के नहीं बल्कि आसपास के लोग भी सदमे में हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें