फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: कक्षा आठ की छात्रा ने स्पोर्ट्स हॉस्टल में फांसी लगाकर जान दी, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 23 Jul 2019 03:36 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
सलोनी शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के इटावा जिले में मंगलवार को स्पोर्ट्स हॉस्टल में छात्रा ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। यहां आगरा के बाह थाना क्षेत्र के जरार निवासी सलोनी शर्मा (14) पुत्री विजय कुमार स्पोर्ट्स हॉस्टल सैफई में कक्षा 8 की छात्रा थी।
विज्ञापन


बैडमिंटन की खिलाड़ी सलोनी के कमरे में दो अन्य छात्राएं भी रहती हैं। सोमवार रात तीनों छात्राएं कमरे में सोई थीं। मंगलवार सुबह दोनों छात्राएं उठी तो सलोनी का शव फांसी पर लटका था। सलोनी ने कमरे की छत में लगे कुंडे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाई।

घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस हॉस्टल पहुंची। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम से कमरे की जांच कराई गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें