फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी का शादी से इंकार, ट्रेन के आगे कूदी लड़की, भाई ने पड़ोसी पर लिखाया मुकदमा 

Sat, 15 Dec 2018 12:59 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
प्रेमी को दिलोजान से चाहते हुए उसी से शादी कर घर बसाने का लड़की का सपना उसके प्रेमी ने ही शादी से इंकार कर तोड़ दिया। इससे बुरी तरह टूटी युवती ने रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। शुक्रवार सुबह शव मिला तो पुलिस ने छानबीन शुरू की। मृतका के भाई ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  पुलिस के मुताबिक शेखपुर गांव में गुमटी से कुछ दूरी पर युवती का रेलवे ट्रैक के किनारे लोगों ने देखा। युवती के सिर में पीछे चोट लगी थी। इसके अलावा कहीं चोट नजर नहीं आ रही थी। मामला यूपी के फर्रुखाबाद जिले का है। 
विज्ञापन


ट्रैक मैन मदनमोहन ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे ले लिया। उसी समय एक युवक ने मृतका की शिनाख्त अपनी बहन के रूप में की। उसने बताया कि गांव के ही एक युवक से उसकी बहन के प्रेम संबंध थे। बृहस्पतिवार की रात बहन घर पर थी। वह खेत में पानी लगाने की वजह से पड़ोस में लगे नलकूप पर लेटा था। घर पर मां-पिता व बहन थी। मां को दिखता नहीं और पिता बुजुर्ग हैं। वह देर रात जब घर आया तो उसे बहन चारपाई पर नहीं मिली। बहन का प्रेमी पड़ोसी युवक चंदन भी अपनी चारपाई पर नहीं था। काफी खोजबीन के बाद भी दोनों नहीं मिले। उसकी बहन शादी की जिद कर रही थी, जबकि उसने शादी से इनकार कर दिया था। इससे क्षुब्ध होकर युवती ने खुदकुशी कर ली। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि चंदन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, लेकिन अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें