कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पिता ने गांव के दो युवकों पर बेटी से सात महीने से लगातार छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि युवकों की छेड़छाड़ से आहत होकर बेटी ने आत्महत्या का रास्ता चुना। उसका शव घर के पीछे वाले कमरे में फंदे से दुप्पटे से लटकता मिला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।