फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के बिस्तर से लापता हुई मासूम, हाथ की छिली त्वचा बयां कर रही थी दरिंदों की बर्बरता

Fri, 01 Feb 2019 12:30 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मां के साथ सो रही मासूम बेटी का शव गांव के बाहर बाग में मिला है। छात्रा की गला रेतकर हत्या की गई है। एसपी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। मां ने अज्ञात लोगों के खिलाफ बेटी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना में बेटी के साथ दुष्कर्म करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक गुजरात में मजदूरी करता है। घर पर उसकी पत्नी पांच बच्चों के साथ एक कच्ची कोठरी में रहती है। बुधवार की रात वह बच्चों के साथ छप्पर के नीचे सो रही थी। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे उसकी सात साल की बेटी लापता हो गई। मां की नींद खुली तो उसने बच्ची की तलाश की लेकिन पता नहीं चला। इस पर उसने अपने रिश्तेदारों को जानकारी दी।

सभी रात में बालिका की तलाश करती रहे लेकिन उसका पता नहीं चल सका। गुरुवार की सुबह घर से चार सौ मीटर की दूरी पर गांव के पश्चिम में एक बाग में उसका शव पड़ा मिला। उसके गले में धारदार हथियार के वार का निशान था। मासूम बच्ची प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी पर एसपी आलोक प्रियदर्शी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके हाथ की त्वचा भी छिली हुई थी

एसपी ने बताया कि मृतका की मां ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुत्री की गला रेतकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

छात्रा का गला रेतने से पहले उसके शरीर पर चाकू से दो वार और किए गए थे। इसके साथ ही उसके हाथ की त्वचा भी छिली हुई थी। दुष्कर्म की आशंका पर स्लाइड बनाई गई है। पुलिस मामले में हर बिंदु पर जांच कर रही है।       
      
परिजनों के मुताबिक मासूम बेटी बुधवार रात गायब हो गई थी। उसका शव गुरुवार को एक बाग में मिला था। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला रेतने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें