देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को 10 जनवरी तक सभी छुट्टा जानवरों को संरक्षण केंद्रों में बंद करने का आदेश दिया था लेकिन अफसरों ने उनकी एक न सुनी।गुरुवार की दोपहर जब अधिकारी धूप सेक रहे थे तभी सैकड़ों की संख्या में किसानों ने पहुंचकर मवेशियों को ब्लाक में बंद कर दिया। जिसे देखकर अधिकारी भाग खड़े हुए।
अन्ना पशुओं से परेशान किसानों का धैर्य जवाब दे गया। सैकड़ों बीघा फसल नष्ट कर चुके मवेशियों को गुरुवार को किसानों ने खदेड़कर ब्लाक परिसर में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंचे बीडीओ जेएन राव ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके से दो किसानों को हिरासत में ले लिया है। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे जलालाबाद के आधा सैकड़ा किसान 30-35 गायों व बछड़ों को लेकर ब्लाक पहुंचे। मवेशियों को अंदर हांककर मुख्य गेट बंद कर दिया।