यूपी के घाटमपुर में पुलिस को स्वाट टीम के प्रयास से एक बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम व घाटमपुर पुलिस टीम ने अंतरप्रांतीय गैंग के सदस्यों को जहानाबाद के पास चेकिंग के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में गैंग के सदस्यों ने बताया कि वह चोरी की घटना को कई प्रदेशों में काफी समय से अंजाम दे रहे हैं।
पुलिस से बचने के लिए वह हवाई जहाज से यात्रा करने के साथ ही गाड़ियों की नंबर प्लेट बदलकर बड़ी घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं।
गैंग के सदस्य अधिकतर सीएचसी के डॉक्टरों और अधिकारियों के घरों को अपना निशाना बनाते हैं।
पुलिस ने गैंग के सदस्यों के पास से बीते अगस्त के महीने में सीएचसी घाटमपुर परिसर में डॉ. सुरेंद्र सिंह सेंगर के आवास में दिन दहाड़े लाखों रुपये की चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल, नकदी, जेवर, कार व असलहा बरामद कर जेल भेज दिया है। साथ ही पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है ।