प्रेमिका उसे अपनी सहेली बताकर घर के अंदर ले गई थी। बुर्का पहनने के चलते परिजनों को जरा सा भी शक नहीं हुआ और युवक प्रेमिका से मिलकर घर के बाहर आ गया। वापसी के दौरान मोहल्ले के लोगों की नजर उसके जूतों पर गई, तो उन्हें बच्चा चोर होने का शक हुआ। लोगों ने उसे पकड़कर नकाब हटाया तो उसके अंदर युवक निकला। लोगों ने युवक को मारपीट के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली ले आई। पूछताछ में उसने बुर्का पहनकर अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। घाटमपुर में उसके रिश्तेदारी भी है। एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि युवक के मुताबिक युवक प्रेमिका से मिलने बुर्का पहनकर आया था, ताकि कोई उसे पहचान ना सके। बच्चा चोर के शक में पकड़ा गया था। पूछताछ की जा रही है।