फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन घुमाओ, ट्रेन में भोजन पाओ

Mon, 16 Feb 2015 02:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल पर रविवार से ई-कैटरिंग की सुविधा शुरू हो गई है। पहले दिन गोमती, हावड़ा-दिल्ली एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनों में भोजन दिया गया। आईआरसीटीसी और रेलवे की व्यवस्था के तहत यात्रियों को टोल फ्री नंबर 18001034139 या फिर 0120-4383892-99 पर कॉल करनी होगी।
विज्ञापन


कॉल सेंट्रल पर आने के दो घंटे पहले करनी होगी। इसके बाद उन्हें उनके आर्डर पर ट्रेन में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। यह व्यवस्था सिर्फ उन ट्रेनों के लिए है जिनमें पेंट्री कार नहीं है।

इस बारे में आईआरसीटीसी के पीआरओ संदीप दत्ता ने बताया कि 23 जनवरी को 25 ट्रेनों में ई-कैटरिंग शुरू की गई है। इसमें नाश्ता 60 रुपये, वेज थाली 125 रुपये और नानवेज थाली 150 रुपये में उपलब्ध है।
विज्ञापन


टैक्स अतिरिक्त होगा। यात्री को दो घंटे पहले आर्डर देना होगा।  वर्तमान में 75 ट्रेनों में यह सुविधा शुरू हो चुकी है। जल्द ही अन्य ट्रेनों में भी ई-कैटरिंग शुरू होगी।

इन ट्रेनों में सुविधा

गोमती एक्सप्रेस (12419/12420), हावड़ा नई दिल्ली सुपरफास्ट (12323/12324), रांची गरीब रथ (ं12878/12879), गोरखधाम एक्सप्रेस (12555/12556), उत्तराखंड संपर्क क्रांति (15035/15036), रीवा एक्सप्रेस (ं12427/12428), कैफियत एक्सप्रेस (12225/12226)
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें