फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चीनी मिलों के महाप्रबंधक सीखेंगे शर्करा क्षेत्र की नई तकनीक

विज्ञापन
एनएसआई में कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि। - फोटो : एनएसआई
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के अधीन चीनी मिलों के महाप्रबंधक शर्करा क्षेत्र से जुड़ीं नई तकनीक सीखेंगे। नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार से शुरू हुआ। इसमें महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत 26 पीसीएस अधिकारी प्रशिक्षण लेंगे।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि चीनी मिल संघ के महाप्रबंधक कुमार विनीत कहा कि नई-नई तकनीकों का आविष्कार हो रहा है। इससे परंपरागत रूप से कार्य कर रही चीनी मिलों के लिए नई तकनीकों के अनुरूप कार्य करना आवश्यक हो गया है।

यदि नई तकनीकों का समावेश चीनी निर्माण प्रक्रिया में नहीं किया गया तो उत्कृष्ट कोटि की चीनी और अधिक राजस्व का अर्जन संभव न होगा। इंस्टीट्यूट की निदेशक डॉ. सीमा परोहा ने कहा कि यह आयोजन चीनी मिलों के विकास में सहयोग प्रदान करेगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर संस्थान परिसर में आम, जामुन, अशोक, नीम, शहतूत, अमलतास आदि के पौधे रोपे गए। प्रतिभागियों ने प्रकृति पोषण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. विनय कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें