फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रील्स के सहारे बढ़ाई जाएगी जेन-जी की भागीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हिंदू आध्यात्मिक सेवा मेले में जेन-जी की भागीदारी बढ़ाने पर खास जोर रहेगा। यह 26 से 30 नवंबर तक बृजेंद्र स्वरूप पार्क में आयोजित किया जाएगा। रविवार को मेले की तैयारियों को लेकर हुई प्रशिक्षण कार्यशाला में आयोजन की रूपरेखा तय की गई। युवाओं तक पहुंच बनाने के लिए इंस्टाग्राम रील्स और सोशल मीडिया को प्रचार का माध्यम बनाया जाएगा। मेले से जुड़े कार्यक्रम, संदेश और गतिविधियों की रील्स प्रसारित होगी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन सीएसजेएमयू के यूआईईटी हॉल में हुआ। वक्ताओं ने कहा कि नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने के लिए उन्हें केवल दर्शक नहीं, बल्कि आयोजन का सक्रिय हिस्सा बनाना जरूरी है। मेले में जनसांख्यिकी से जुड़े आंकड़ों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें देर से विवाह, घटती जन्मदर और बदलती जनसंख्या संरचना के युवाओं और देश के भविष्य पर प्रभाव को प्रमुखता से रखा जाएगा। विदेश में भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने वाले और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तित्वों का सम्मान होगा।
अहमदाबाद मेले में चर्चित रहे ‘तत्वम’ कार्यक्रम और प्रेरक लघु फिल्मों की स्क्रीनिंग भी होगी। राष्ट्रीय संयोजक गुणवंत सिंह कोठारी, सोमकांत शर्मा, प्रांत प्रचारक श्रीराम, प्रांत संघ चालक भवानी भीख, कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, डॉ. वंदना पाठक, राजकुमार लोहिया, डॉ. अरविंद दीक्षित, डॉ. उमेश पालीवाल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें