फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बैडमिंटन नॉकआउट प्रतियोगिता में गीता गौतम-रानी देवी बनीं विजेता

विज्ञापन
बैडमिंटन नॉकआउट प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। बार एसोसिएशन लॉन में पं. रामकुमार शुक्ल की स्मृति में चल रही महिला अधिवक्ता बैडमिंटन नॉकआउट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गीता गौतम और रानी देवी की टीम ने जीता। जिला जज अनमोल पाल ने विजेताओं को ट्राॅफी प्रदान की।
विज्ञापन



प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर सताक्षी अवस्थी और प्रीति सिंह रहीं। रेफरी की भूमिका में रेखा मिश्रा और विकास गौड़ थे। कार्यक्रम का आयोजन अधिवक्ता यशु शुक्ला की ओर अपने बाबा की स्मृति में कराया गया था। यशु शुक्ला ने जिला जज को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

आयोजक टीम में गौरांग त्रिवेदी, हिमांशु दीक्षित, प्रतीक त्रिपाठी रहे। रनर टीम, रेफरी और आयोजक टीम को भी जिला जज द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई। चार दिवसीय प्रतियोगिता में आठ लीग मैच, चार क्वार्टर फाइनल, दो सेमीफाइनल और शनिवार को फाइनल मैच खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें