फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप भी जानें, ‘दंगल’ पहलवान गीता-बबिता ने लोगों से क्या कहा...

Tue, 31 Jan 2017 12:19 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर पहुंचीं गीता और बबिता फोगाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ ‘बेस्ट फिल्म’ का खिताब जीतने वाली ‘दंगल’ फिल्म की असली रेसलर गीता और बबिता फोगाट कानपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने लोगों से हर हाल में वोट डालने की अपील की। गीता-बबिता ने अपने पर्सनल एक्सपीरियन्स लोगों से साझा किए। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल मैनावती मार्ग में दंगल पहलवान गीता और बबिता फोगाट का जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने स्वागत किया। 
विज्ञापन
Trending Videos

जरूर करें अपने अधिकारों का उपयोग

गीता और बबिता फोगाट - फोटो : अमर उजाला
कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता गीता और रजतपदक विजेता बबिता फोगाट ने स्कूली बच्चों के साथ मिलकर ‘वोट दो जनता’ का नारा लगाया। वह सोमवार को कानपुर के गोयनका स्कूल में पहुंची थीं। दोनों पहवानों ने कहा कि वोट सबका अधिकार है आप सभी इस अधिकार का उपयोग अवश्य करें। ताकि लोकतांत्रिक मूल्यों को स्थापित करने के साक्षी बन सकें। 
विज्ञापन

डांट का कभी बुरा न मानें

गीता और बबिता फोगाट - फोटो : अमर उजाला
फोगाट सिस्टर्स को स्कूल में देखकर बच्चे फूल नहीं समाये। गीता ने बच्चों से कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए एक लक्ष्य, कठिन परिश्रम के अलावा गुरु व माता -पिता का आशीर्वाद बहुत जरूरी है। इसी आशीर्वाद की बदौलत मुझे भी कामयाबी मिली है। माता-पिता और गुरु हमेशा आपको आगे बढ़ाना चाहते हैं। इसलिए आपको अनुशासित बनाने के लिए कभी डांटते भी हैं। हमें उनकी डांट का कभी बुरा नहीं मानना चाहिए। इस मौके पर चंदन अग्रवाल, डिप्टी इलेक्शन ऑफिसर समीर वर्मा, सीडीओ अरुण कुमार भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें